फ्लोर टेस्ट के चलते मध्यप्रदेश में बनी इस नेता की सरकार, साबित की बहुमत

पीसी शर्मा ने कहा यह खुलासा किया जाएगा कि कैसे पोहरी विधायक सुरेश धाकड़ की बेटी ने शिवपुरी में आत्महत्या की। यह खुलासा किया जाएगा कि कैसे कुरवाई विधायक को उनके भतीजे की मृत्यु होने पर भी जाने की अनुमति नहीं दी गई।
यह सत्ता की भूख है। RJD नेता मनोज झा ने कहा कि कमलनाथ सरकार इस्तीफा नहीं दे रहा है लोकतंत्र इस्तीफा दे रहा है, जनतंत्र इस्तीफा दे रहा है और ये जो अश्वमेध यज्ञ करके पूरे देश में एक रूपी सरकार बनाने चाहते हैं एक दिन ये भुगतेंगे।

मध्यप्रदेश में बहुमत परीक्षण से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस होनी है जिसमें मुख्यमंत्री अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं।

वहीं दिग्विजय सिंह ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा है कि सरकार अब सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने बचे हुए 16 बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए।

जिसके बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 92 हो गई है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सरकार में मंत्री रहे छह विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर चुके थे।

मध्यप्रदेश के मंत्री पीसी शर्मा ने कहा, ‘इस बार भाजपा ने खरीद फरोख्त नहीं की बल्कि बहुत बड़ी सेंध लगाई है। हम बहुमत साबित कर देंगे। हमारे पास पांचवा फॉर्मूला है। इसके बारे में दोपहर 12 बजे खुलासा होगा। यह बताया जाएगा कि कैसे 16 विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया था।’

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज दोपहर दो बजे मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र बुलाया गया है, जिसमें फ्लोर टेस्ट के दौरान फैसला होगा कि मुख्यमंत्री के पद पर कमलनाथ बने रहेंगे या बीजेपी की दोबारा सत्ता में वापसी होगी और कमल खिलेगा।

इस बीच 11 बजे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद गुरुवार को आदेश दिए था कि मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र 20 मार्च को बुलाया जाए।

अदालत ने हाथ उठाकर सदन में बहुमत साबित करने का आदेश दिया। न्यायालय ने कहा कि शुक्रवार शाम 5 बजे तक विधानसभा में शक्ति परीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए।

अभी की स्थिति में विधायकों का अंकगणित बीजेपी के पक्ष में है। दोनों ही दलों कांग्रेस और भाजपा ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर दिया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता पी.सी.शर्मा: इस बार इन्होंने(भाजपा) ‘होर्स ट्रेडिंग’ नहीं की, ‘ऐलिफेंट ट्रेंडिग’ की है। हम बहुमत सिद्ध करेंगे, हमारे पास फॉर्मूला 5 है। 12 बजे खुलासा करेंगे कि 16 विधायकों को किस तरह से बंधक बनाया गया।