BDAY SPL: देश का सबसे बड़ा सवाल सलमान कब करेंगे शादी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान 53 साल के हो गए हैं। सलमान आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर का खिताब सलमान खान को ही है। सलमान को अबतक प्यार तो हजारों बार हुआ है लेकिन शादी का लड्डू उन्होंने अबतक नहीं चखा है। ऐसे में सलमान अबतक कुंवारे ही है। हालांकि सलमान की शादी कब करेंगे ये सवाल लगता है कि देश का सबसे बड़ा सवाल बन गया है।

हाल ही में करण जौहर ने सलमान की शादी के बारे में खुलासा किया है। कऱण ने बताया है कि सलमान अगले साल 2019 किससे शादी करने वाले हैं। हुआ ये कि रिसेंटली करण जौहर नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर विद नेहा में मेहमान बनकर पहुंचे थे। इसी शो पर नेहा ने सलमान खान की शादी को लेकर उनसे सवाल किया। नेहा के इस सवाल पर करण ने बड़ा मजेदार जवाब दिया। करण ने कहा कि, मुझे नहीं पता कि सलमान खान आखिर किस महिला से शादी करेंगे लेकिन वो 2019 में अपनी तीन बेहतरीन फिल्मों में जरूर शादी कर लेंगे।

अब ऐसे में करण की बात भी सही ही है। सलमान अब अपनी फिल्मों को ही सबकुछ मान चुके है। सलमान की जिंदगी में अबतक शाहीन बानो, संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय बच्चन, कटरीना कैफ समेत कई हसीनाएं आई है। लेकिन शादी वो किसी से नहीं कर पाए है। हालांकि इन दिनों वो यूलिया वंतूर को डेट कर रहे है।

लेकिन यूलिया से भी दबंग खान का शादी का कोई इरादा नहीं है। बता दें कि सलमान इन दिनों फिल्म भारत की शूटिंग में लगे हुए है। इस फिल्म की शूटिंग इंडिया के साथ पूरी दुनिया के सात देशों में हो रही है। फिल्म में सलमान खान के अलग अलग रूप नजर आएंगे। सलमान के साथ फिल्म में कटरीना कैफ रोमांस करेंगी। इसके अलावा फिल्म में दिशा पटानी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स नजर आएंगे। अली अब्बास जफर की ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।