बुरी खबर :दुनिया के लिए नयी मुसीबत कोरोना कहर के बीच इस देश में इबोला की दस्तक, 5 लोगों की मौत..

कोरोना संकट के बीच कांगो में भी लॉकडाउन जारी है। यहां पर कोरोना वायरस के 3000 से ज्यादा केस आ चुके हैं। जबकि 71 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो अप्रैल के महीने में इबोला महामारी के खात्मे का ऐलान करने वाला था। लेकिन इस बीच इबोला वायरस के फिर से आए नएम मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

भुखमरी, टिड्डी प्लेग और खसरा का सामना कर रहे अफ्रीका में अब इबोला वायरस की आहट फिर से महसूस होने लगी है।दुनिया में जहां कोरोना वायरस का कहर मचा है। वहीं अफ्रीका में कोरोना संक्रमण के डेढ़ लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। करीब 6 हजार लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पश्चिमी शहर म्बानडाका में वायरस के चलते 5 लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि इबोला बीमारी से ग्रसित इलाकों के लिए दवाइयां और चिकित्सकों को रवाना किया गया है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगों में इबोला वायरस के नए मामले सामने आने के बाद परेशानी का सबब बन गया है। हाल में इस देश में इबोला वायरस के केस पाए गए थे। लेकिन अब जो केस सामने आए हैं वो जहां ये बीमारी फैली थी। उस जगह से 1 हजार किलोमीटर दूर पाए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांगो के दक्षिणी इलाके में स्थित मेबंका में इबोला वायरस के कई नए मामलों ने दस्तक दी है। सोमवार तक यहां इबोला महामारी से पांच लोगों की मौत हुई है। एक महीने पहले ही कांगो ने इबोला महामारी पर काबू पाने की घोषणा की थी।