सावधान! हरियाणा सहित पूरे नॉर्थ इंडिया में हाड़ कंपाती ठंड का कहर बढ़ा रहा लोगों की परेशानी

देशभर में मौसम का मिजाज सर्द हो चला है। कई राज्यों में तो ठंड का कहर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। भारतीय मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, कई क्षेत्रों में बीते 2 दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं। इतना नहीं आने वाले 10 दिन में भी मौसम की चाल सर्द ही रहेगी।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित पूरे नॉर्थ इंडिया में हाड़ कंपाती ठंड का कहर जारी रहने वाला है। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बेहद सर्द शुरुआत रही।