आखिरकार चीन को इस देश ने दी हमले की धमकी, कहा होगी बमों की बरसात

आपको बता दें कि रूस की आर्मी ने शुक्रवार को प्रकाशित एक लेख में चेतावनी दी कि उसका देश अपने क्षेत्र में आने वाले किसी भी बैलेस्टिक मिसाइल को परमाणु हमले के तौर पर देखेगा जिसका परमाणु हथियार से जवाब दिए जाने की आवश्यकता है।

ये लेख जून में रूस की परमाणु प्रतिरोध नीति के प्रकाशन के बाद आया है जिसमें राष्ट्र के अहम सरकारी और सैन्य ढांचों पर पारंपरिक हमले के जवाब में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की बात कही गई है।

बीजिंग की सियासी तथा आर्थिक उन्नति ने रूस को कई स्तर पर चिढ़ाया है। हाल के भूराजनैतिक घटनाक्रमों ने इसी तरफ इशारा किया है। इसके अलावा ने चीन ने आर्कटिक और मीडिल एशिया में रूस के प्रभाव को अनदेखा किया है और रूस के ‘फार ईस्ट’ क्षेत्र में मजबूती से दावा किया है। रूस ने चीन पर इसके डिफेंस डिजाइन को कॉपी करने का भी आरोप लगाया है।

खबर के मुताबिक, कुछ लोग मानते हैं कि मॉस्को ने यह चेतावनी अमेरिका को दी है मगर दूसरे जानकार ताजा हालातों के मद्देनजर इसे चीन के विरूद्ध साधा गया निशाना बता रहे हैं। जानकार बताते हैं कि ये प्रतिक्रिया चीन द्वारा रूस के प्रभाव को क्षीण किए जाने का परिणाम है।

हेकड़ी दिखाने वाले चीन अपने सभी पड़ोसी देशों से पंगे ले रहा है तथा रूस के साथ भी उसका टकराव बढ़ रहा है। इसी के चलते मॉस्को ने कहा है कि वह अपनी सरजमी पर किसी मिसाइल हमले को परमाणु हमले की तरह लेगा तथा इसका जवाब परमाणु हथियारों से देगा।