रात 9 बजे सपा के इस नेता ने सुशांत को बोला नपुंसक, कहा अगर ऐसा न होता तो…

आईपी सिंह कभी उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में शामिल हुआ करते थे। वह पार्टी प्रवक्ता के साथ-साथ यूपी में बीजेपी सरकार के दौरान मंत्री भी रह चुके हैं।

 

योगी सरकार के आने क बाद वह हाशिये पर चले गए। आईपी सिंह ने पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान राजनाथ सिंह की जगह खुद के लिए लखनऊ से टिकट की मांग भी की थी और बकायदा तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र भी लिखा था।

हालांकि सपा और अखिलेश यादव की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘हैलो बिहार, ये आईपी सिंह के आपके गर्व सुशांत सिंह राजपूत को गाली दे रहे हैं।

इनके मुखिया अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी का प्रचार करने आएंगे। उन्होंने करारा जवाब देना।’ वहीं एक अन्य शख्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इंसानियत को आज फिर गिरते हुए देख लिया। इससे बुरा औऱ कुछ नहीं हो सकता है, वो भी तब जब वह शख्स इस दुनिया में नहीं है।’

इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्विटर पर ऐसा ट्रोल किया कि वो ट्रेंड में आ गए और कुछ ही देर बाद ट्विटर पर #आईपी_सिंह_नपुंसक_है ट्रेंड करने लगा। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

लोग इसके बाद लगातार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से सवाल कर रहे हैं औऱ पूछ रहे हैं कि क्या यह समाजवादी पार्टी का आधिकारिक बयान है, क्योंकि आईपी सिंह सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता है।

समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर विवादित ट्वीट किया है। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने गुरुवार रात 9 बजकर 57 मिनट पर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में आईपी सिंह ने लिखा, ‘नपुंसक था सुशांत सिंह राजपूत जिसने आत्महत्या की, कायरों को समाज कभी माफ नहीं करता।’