दिल्ली के बिगड़ते वातावरण के लिए केजरीवाल ने इन दो राज्यों को ठहराया जिम्मेदार, बताई यह वजह

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है, दिवाली के बाद से ही दिल्ली जहरीली हवा के धुंध से ढकी हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली के वातावरण पर चिंता व्यक्त किया है। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, दिल्ली ‘गैस चेमंबर’ में बदल गई है। केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के लिए पड़ोस के राज्यों को जिम्मेदार बताया है उन्होंने कहा कि, दिल्ली की सीमा पर किसान पराली जला रहे हैं जिस वजह से राजधानी गैस चैम्बर में बदल चुकी है और वहां की सरकारे उन्हें रोक भी नहीं रही हैं।नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है, दिवाली के बाद से ही दिल्ली जहरीली हवा के धुंध से ढकी हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली के वातावरण पर चिंता व्यक्त किया है।

 

शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, दिल्ली ‘गैस चेमंबर’ में बदल गई है। केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के लिए पड़ोस के राज्यों को जिम्मेदार बताया है उन्होंने कहा कि, दिल्ली की सीमा पर किसान पराली जला रहे हैं जिस वजह से राजधानी गैस चैम्बर में बदल चुकी है और वहां की सरकारे उन्हें रोक भी नहीं रही हैं।दिल्ली में प्रदूषण के लिए सीएम केजरीवाल ने पंजाब और हरियाणा सरकारों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली की सीमा पर किसान अपने खेतों में पराली जला रहे हैं और वहां की सरकारें इस पर कोई एक्शन नहीं ले रही हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, खट्टर और कैप्टन सरकारें अपने किसानों को पराली जलाने पर मजबूर कर रहीं हैं जिसकी वजह से राजधानी दिल्ली में प्रदूषण है। शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा भवन पर लोगों ने प्रदर्शन कर वहां की सरकारों के प्रति अपना रोष प्रकट किया है।