रात होते ही चीन को इस देश ने दिया ये करारा जवाब, सीमा पर…

पोम्पिओ ने कहा कि दुनिया के लोकतांत्रिक और स्वतंत्रता प्रेमियों को एकसाथ आकर चीन से निपटने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी मुस्लिमों के खिलाफ मानवाधिकारों का उल्लंघन करते हुए एक क्रूर अभियान को शुरू किया है। ऐसा दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार देखा गया है। इसके बाद अब चीनी सेना ने भारत के साथ सीमा तनाव बढ़ाकर धूर्त रवैया अख्तियार कर लिया है।

वही 40 से ज्यादा चीनी सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है, लेकिन चीन की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। पोम्पिओ ने चीन पर कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारियां छिपाने का आरोप भी दोहराया।

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच सीमा तनाव गहराता जा रहा है। हाल ही में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया था, जिसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे।

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद अमेरिका ने चीन पर निशाना साधा है। अमेरिका की तरफ से विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि चीन अपने पड़ोसियों के साथ धूर्त रवैया अपना रहा है।

उन्होंने कहा कि चीनी सेना ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ सीमा पर तनाव की स्तिथि बना दी है। यही नहीं चीन चीन सागर में सैन्यीकरण और वहां के ज्यादा क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जे करने का दावा भी कर रहा है।