पलंग पर लेटने के लिए ससुर ने बहू के साथ किया ये काम, जानकर लोग हुए हैरान

यूपी के बुलंदशहर से सामने आया है। बीते कुछ दिन पहले पुलिस के पास हत्या का केस सामने आया था। पुलिस के मुताबिक सुबह ससुर फतेहदीन रमजान की नमाज पढ़ने के बाद घर आया था। वो बाहर ही पलंग पर आकर लेट गया।

 

बहू रिजवाना को गेंहू सुखाने थे तो उसने पलंग से उठने को कहा तो दोनों में विवाद हो गया। बहू भी शांत नहीं हुई और लड़ने लगी।

मामला बढ़ा तो फतेहदीन को गुस्सा आ गया। उसने पास ही पड़ा नल का हत्था उठाया और रिजवाना के सिर पर जोर से मार दिया। वार से रिजवाना की मौके पर ही मौत हो गई।

रिजवाना की मौत की खबर से पूरे परिवार में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने अपनी ही बहू की हत्या कर दी। दोनों के बीच एक मामूली बात पर बहस हो गई थी।

इसके बाद दोनों में लड़ाई होने लगी और ये कांड हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।