सामने आए असम विधानसभा चुनाव के नतीजे , शुरुआती रुझानों में आगे हुए ये नेता

सुबह आठ बजे 331 मतदान सभागारों में मतणगना आरंभ हुई जहां निर्वाचन आयोग ने राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।

मतदान के बाद हुए अधिकतर सर्वेक्षणों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया गया है जिसने असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। वहीं कांग्रेस ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और कई अन्य पार्टियों के साथ मिलकर ‘महागठबंधन’ बनाया।

ज्यादातर ‘एक्जिट पोल’ (मतदान के बाद सर्वेक्षणों) में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन की लगातार दूसरी बार जीत का अनुमान जताया गया है। हालांकि असम में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की अगुवाई वाले ‘मित्रजोत’ और कांग्रेस नीत ‘महाजोत’ दोनों ही गठबंधन दलों ने राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा किया है।

राज्य में 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था जिसमें 74 महिलाओं समेत 946 उम्मीदवारों की कीमत का फैसला मतगणना के दौरान होगा।

असम विधानसभा चुनावों की रविवार सुबह आठ बजे शुरु हुई मतगणना में प्रारंभिक रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 73 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस गठबंधन 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

असम में 53 सीटों पर भाजपा, 28 सीटों पर कांग्रेस, 3 सीटों पर एजेपी आगे चल रही है। असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में एक सीट पर बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और दो सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।