वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के आसपास नहीं होनी चाहिए ये चीजे , वरना हो जाएंगे परेशान

घर की दीवारों पर पड़ी दरारें वास्तुदोष का कारण बनती है। इससे जीवन में तरक्की के रास्ते पर बाधा आती है। इसलिए इसे नजरअंदाज किए बिना तुरंत ठीक करवा लें।

रोजाना पक्षियों को दाना व पानी देना शुभ माना जाता है। इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। मगर घरों की छत व कोनों में पक्षियों का घोंसला होना अशुभ माना जाता है। इससे आर्थिक समस्या झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में अगर आपके घर में पक्षी का घोंसला है तो उसे बिना नुकसान पहुंचाएं किसी सुरक्षित जगह पर रख आए। इसके अलावा घर की चारदीवारी के बाहर घोंसला हो तो इससे कोई परेशानी होने का खतरा नहीं है।

वास्तु अनुसार पानी धन का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में घर के नल या दीवारों से पानी टपकना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे घर में देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। घर के सदस्यों को आर्थिक स्थिति झेलनी पड़ सकती है। इसलिए कभी भी घर के नल व दीवारों से पानी ना टपकने दें।

अक्सर महिलाएं पुराने व टूटे बर्तनों को भी संभाल कर रख लेती है। मगर इससे मानसिक पीड़ा व आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा घर पर टूटा हुआ कांच भी रखने से बचें।

वास्तु अनुसार, धन की देवी लक्ष्मी को सफाई अतिप्रिय है। ऐसे में वे हमेशा साफ जगह पर ही वास करती है। इसके विपरित घर पर जाले व कबाड़ होने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। ऐसे में देवी मां की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए घर की सफाई पर विशेष ध्यान दें।

वास्तुशास्त्र के अनुसार, हमारे आसपास की चीजें हम पर गहरा असर डालती है। ऐसे में हर चीज को सही जगह व दिशा में रखना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही घर में कुछ चीजें रखने से बचने चाहिए।

नहीं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। इसके कारण घर-परिवार में तनाव व जीवन में अन्न व धन संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं.