विराट के साथ अनुष्का शर्मा ने शेयर की ये फोटो

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा सुर्खियों में बनी रहती है, क्योंकि अनुष्का को अक्सर विराट कोहली के साथ विदेशी दौरे पर देखा जाता है।

 

अनुष्का सिर्फ क्रिकेट के मैदान में ही विराट का हौसला अफजाई करती है, बल्कि खाली समय में विराट के साथ घुमती नजर आती है।

न्यूजीलैड के साथ खेले जा रहे मैच के दौरान अनुष्का शर्मा इन दिनों विराट कोहली के साथ न्यूजीलैंड में थीं और वहां से वापस लौटने से पहले उन्होंने इस पोस्ट को शेयर किया।

अनुष्का ने कैप्शन में लिखा कि ऐसा लगता है कि समय के साथ गुडबाय बोलना आसान हो जाता है, लेकिन ऐसा कभी नहीं होता है।

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैड के दौर पर है। भारत और न्यूजीलैड के बीच पहले टी 20 मैच सीरिज खेली गई, जिसे भारत ने जीतकर सीरिज अपने नाम की, वहीं उसके बाद वनडे सीरिज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, अब भारत को 21फरवरी से टेस्ट सीरिज खेलनी है।