अनिल कपूर के साथ अनुपम खेर पहुंचे यहाँ , देखते रह गए फैस

अनुपम खेर (Anupam Kher) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) के बीच बढ़िया दोस्ती है। दोनों सोशल मीडिया पर भी अक्सर एक-दूसरे का जिक्र करते रहते हैं। सोमवार को दोनों साथ में एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर देखने पहुंचे।

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों दोस्त मजेदार बातचीत करते दिख रहे हैं। अनुपम खेर बोलते हैं कि ऐसा लग रहा है कि हम 1000 साल बाद साथ फिल्म देखने आए हैं। वहीं अनिल कपूर कहते हैं कि लग रहा है कि अनुपम खेर के साथ डेट पर आया हूं। इस बीच अनिल कपूर थार का प्रमोशन भी करते हैं। इस फिल्म में उनके बेटे यशवर्धन नजर आने वाले हैं।

अनुपम खेर और अनिल कपूर ने साथ में कई फिल्में की हैं। दोनों के बीच पुरानी दोस्ती है। दोनों ऐक्टर साथ में राजामौली की फिल्म आरआरआर देखने पहुंचे। अनुपम खेर ने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट करके लिखा है, एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर देखने अपने प्यारे दोस्त के साथ बहुत साल बाद थिएटर गया। फिल्म से पहले हम दोनों की मजेदार बातचीत।