लाहौर की रहने वाली गर्लफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान पहुंच गया एक भारतीय सिख युवक और वहां जो हुआ वो जानकार…

एक भारतीय सिख युवक अपनी Girlfriend से मिलने के लिए करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते से Pakistan पहुंच गया। बताया जा रहा है कि सिख युवक की Girlfriend एवं Pakistani नागरिक लड़की का नाम आसिया रफीक है। यह लड़की लाहौर की रहने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, यह लड़की लाहौर स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई कर रही है। यह लड़की जिस सिख तीर्थयात्री से मिली, उसका नाम जतंदर सिंह बताया गया है। यह सिख युवक करतारपुर कॉरिडोर के जरिए दरबार साहिब, करतारपुर पहुंचा था।

यहां पर दोनों ने मुलाकात के बाद तय किया कि जतंदर सिंह Pakistan का वीजा लेकर Pakistan जाएंगे और वहीं पर दोनों शादी करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले एक भारतीय लड़की अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते Pakistan पहुंच गई थी।

हरियाणा की रहने वाली इस लड़की का नाम मंजीत कौर करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते Pakistan अपने फेसबुक फ्रेंड से शादी करने के लिए पहुंच गई थीं। लेकिन वे Pakistan के अंदर प्रवेश नहीं कर पाईं थीं। इससे पहले ही Pakistan सिक्योरिटी ने उन्हें पकड़ लिया था और वापस भारत भेज दिया गया।