कोरोना संकट के बीच प्रियंका गांधी करने जा रही ये काम, लोगो को नहीं हो रहा विश्वास

प्रियंका के स्थायी तौर पर रहने के लिए नई दिल्ली इलाके के दो-तीन जगहों पर किराए का घर देखा गया है, आने वाले दिनों में इनमें से कोई एक फाइनल कर लिया जाएगा, इनमें से सुजान सिंह पार्क के पास स्थित एक घर को लेकर ज्यादा संभावना जताई जा रही है, फिलहाल यहां मरम्मत का काम चल रहा है।

प्रियंका गांधी के नजदीकी सूत्रों ने बताया है कि गुरुग्राम में वह कुछ दिनों के लिए ही रहेंगी, नई दिल्ली ही उनका पर्मानेंट एड्रेस होगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक हफ्ते में नई दिल्ली के 35, लोधी एस्टेट का सरकारी बंगला खाली कर देंगी।प्रियंका अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के सेक्टर 42 स्थित डीएलएफ अरालिया वाले घर में शिफ्ट हो जाएंगी।