अखिलेश यादव ने किया ये बड़ा ऐलान , कहा सरकार आई तो किसानों को मिलेगा ये…

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्होंने किसानों पर हमला किया और अत्याचार किया हम संकल्प लेते हैं कि भाजपा को हराएंगे। सभी फसलों के लिये एमएसपी देंगे। किसानों के लिये गन्ना भुगतान के लिये फण्ड बनाएंगे।

फार्मर्स रिवाल्विंग फंड बनाएंगे। बीमा की सुविधा देंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के लिए पेंशन की व्यवस्था होगी। किसानों पर लगे मुकदमे वापस किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि तेजेंदर पर हमला हुआ था। गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। यह घायल हो गए। किसानों के आंदोलन के कारण तीनों कानून वापस हुए। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी का अभी तक इस्तीफा नहीं हुआ। अखिलेश यादव ने कहा कि चंद्रशेखर के मामले में सपा का क्या दोष है। वह किसी के कहने पर पीछे हट गए चंद्रशेखर को हम छोटा भाई मानते हैं। वह सहयोग के लिये आगे आए। लोहिया व अम्बेडकर साथ आए थे। यूपी के चुनाव के लिये बड़ी साजिश हो रही है।

प्रेस कांफ्रेंस से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से ‘निर्वाचन न्याय’ की गुहार लगाई है। एक वीडियो शेयर कर अमरोहा से भाजपा विधायक महेन्द्र खड़गवंशी पर कोविड गाइडलाइन्स और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्होंने आयोग से कार्रवाई की मांग की है।