आखिरकार रिया चक्रवर्ती ने कबूला सच, कहा मैं सुशांत के पैसों पर…, 7 साल से…

रिया ने अपने इंटरव्यू में बताया कि 2013 में सुशांत के साथ कुछ हुआ था, तब उनके साथ डिप्रेशन जैसी चीजें शुरू हुई थीं। उस दौरान वो डॉक्टर्स से भी मिले थे, जिनका नाम हरेश शेट्टी है। उन्होंने ही सुशांत को दवाई के बारे में बताया था।

 

 

तीन दिन तक सुशांत कमरे से बाहर नहीं निकला। जाने से पहले वो काफी खुश थे लेकिन पेरिस पहुंचने के बाद वो कमरे से नहीं निकले। स्विट्जरलैंड पहुंचने पर वह खुश थे.

यूरोप ट्रिप पर शौविक को साथ ले जाने के सवाल पर रिया ने कहा- शौविक-सुशांत में बॉन्डिंग थी। हम तीनों ने साथ में एक कंपनी बनाई थी, जिसका नाम रियेलिटिक्स था। यह सुशांत का ड्रीम प्रोजेक्ट था।

इसमें मैं, मेरा भाई और सुशांत तीनों पार्टनर थे। इसके लिए तीनों को 33000-33000 रुपये देने थे। मेरे भाई के पैसे मैंने अपने खाते से दिए थे। इस दौरान रिया से पूछा गया कि सुशांत की फैमिली का आरोप है कि आप उनके पैसे खर्च कर रही थीं.

इस पर रिया ने कहा-मैं सुशांत के पैसों पर नहीं जी रही थी। हम एक कपल की तरह रह रहे थे। सुशांत का लाइफ स्टाइल बहुत खर्चीला था। मैं इससे बहुत चिंता में रहती थी।

जब हम इटली पहुंचे तो हमारे होटल के कमरे में एक अलग तरह का स्ट्रक्चर था। सुशांत ने कहा यहां कुछ है, लेकिन मैंने कहा एक बुरा सपना हो सकता है। उसी के बाद सुशांत की हालत बदली और वो कमरे से नहीं निकलना चाहते थे।

रिया ने आगे कहा- पेरिस में मेरा एक शूट होना था। इसके लिए इवेंट ऑर्गेनाइज करने वाली कंपनी की तरफ से फ्लाइट के टिकट्स और होटल की बुकिंग हो चुकी थी।

लेकिन यह सुशांत का आइडिया था कि इसी बहाने यूरोप का ट्रिप करते हैं। सुशांत ने इसके बाद मेरे टिकट्स कैंसल करवा दिए और खुद के पैसों से फर्स्ट क्लास की टिकट बुकिंग की। मैंने उसे टोका भी कि तुम बहुत पैसे खर्च कर रहे हो, क्योंकि ट्रिप बहुत लंबा है। हम पेरिस में लैंड हुए।

रिया ने यह इंटरव्यू आज तक न्यूज चैनल को दिया है। इस इंटरव्यू में रिया ने कहा- यूरोप के ट्रिप पर जब हम जा रहे थे, तब सुशांत ने बताया था कि उन्हें फ्लाइट में बैठने से डर लगता है।

इसके लिए वो एक दवाई लेते थे, जिसका नाम मोडाफिनिल है। फ्लाइट से पहले भी उन्होंने वो दवाई ली, क्योंकि वह दवाई हर वक्त सुशांत के पास रहती थी।

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने पहली बार मीडिया के सामने आकर इस केस में अपनी सफाई दी है। रिया ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया।

रिया ने एक इंटरव्यू में उस यूरोप ट्रिप के बारे में भी खुलासा किया है, जिसके बार में कहा जा रहा है कि उसके बाद ही सुशांत बदल गए थे। रिया ने कहा कि वह सुशांत के पैसों पर नहीं जी रही थीं और दोनों एक कपल की तरह रह रहे थे।