दिल्ली में करारी हार के बाद इस नेता ने जोड़े हाथ, कहा हमारे…

एयरपोर्ट से सीधे आजमगढ़ के बिरलियागंज पहुंची हैं। महिलाओं से मुलाकात के लिए बनाए गए स्थल पर भीड़ ने पहुंचने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने फिलहाल सभी को रोक लिया था। इस दौरान कांग्रेस नेता अजय राय भी बाहर ही रह गए, जिन्हें बाद में अंदर बुलाया गया।

 

किसी वक्त देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी रही कांग्रेस की हालत देश की राजधानी में ही इतनी खराब हो चुकी है कि बीते दो विधानसभा चुनाव में पार्टी एक सीट तक हासिल नहीं कर सकी है।

2015 के चुनाव के तर्ज पर ही हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में पार्टी का एक भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सका है।

पार्टी की इस करारी हार के बाद आला नेता हार पर मंथन करने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। हर कोई इस हार को लेकर बोलने से बच रहा है। ऐसे में प्रियंका गांधी के लिए यह सवाल भी मुश्किलें खड़ी करने वाला है।

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार ने पार्टी के सूबे में अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार दो चुनाव से कांग्रेस राज्य में सीट का अपना खाता भी नहीं खोल सकी है।

आला नेताओं के पास दिल्ली की हार का कोई जवाब भी नहीं है। इसकी बानगी बुधवार को उस वक्त नजर आई जब पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से दिल्ली की हार को लेकर सवाल पूछा गया।

इस पर उन्होंने जवाब देने के बजाय हाथ जोड़ लिए। यह वाकया उस वक्त हुआ जब प्रियंका बनारस पहुंची थी। हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद जब प्रियंका रवाना होने वालीं थी इसी दौरान उनसे यह सवाल पूछा गया था।