आसा राम के बाद अब इस बाबा का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग लडकियों से करता…

एक की उम्र 12 साल और दूसरे की 14 वर्ष है। मंगलवार देर शाम पंचकूला में महिला थाने में इस संबंध में रेप का मामला दर्ज किया गया था।

 

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि हरियाणा के कालका के रायपुर रानी में छोटा त्रिलोकपुर आश्रम की यह घटना है। हिमाचल के बद्दी की दो बेटियां अपने भाईयों के साथ आश्रम में गई थी।

दोनों बच्चियों का आरोप है कि दोनों के साथ तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। इस दौरान उन्हें अलग कमरे में रखा गया और भाइयों से मिलने नहीं दिया गया।

आरोपी बाबा ने रायपुर रानी के छोटा त्रिलोकपुर आश्रम में रेप की वारदात को अंजाम दिया था। बता दें कि दोनों पीड़ि‍ता नाबालिग हैं।

रायपुर रानी में पड़ते त्रिलोकपुर में हिमाचल प्रदेश की दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामला में महिला पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबा को शुक्रवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा।