भारतीय अखाड़ा परिषद की नेपाल को चेतावनी, सड़कों पर …. नकली अयोध्या…

भारतीय अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरी ने नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली के विवादित बयान को लेकर कहा कि कल से नेपाल में हमारे लाखों संत सड़कों पर उतर आएंगे और महज एक माह में ओली को पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। मंहत ने आगे कहा कि नेपाल प्राचीन काल से एक हिंन्दू राष्ट्र था, लेकिन जबसे नेपान में माओवादियों का शासन आया है स्थित बदलती जा रही है।

उन्होंने कहा नेपाल पर सांस्कृतिक अत्याचार किया गया है। ऐसे बताया गया है कि हमने भारतीय राजा राम को सीता थी। उन्होंने आगे कहा, हमने भारत में स्थित अयोध्या के राजा राम को सीता नहीं दी, बल्कि नेपाल के अयोध्या के राजकुमार को दी थी। उन्होंने कहा भारत में जो अयोध्या है वो नकली है वास्तविक नहीं है।

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने चीन के इशारे पर एक बार फिर भारत के खिलाफ विवादित बयान दिया है। पीएम ओली ने दावा किया है कि भारत ने सांस्कृतिक अतिक्रमण के लिए नकली अयोध्या का निर्माण किया है, जबकि भगवान राम की असली अयोध्या नेपाल में है। उन्होंने दावा किया है कि भगवान राम नेपाली हैं।

पीएम ओली के इस बयान को लेकर भारतीय संतों में आक्रोश का माहौल है। ऐसे में भारतीय अखाड़ा परिषद ने नेपाल के प्रधानमंत्री के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विशाल प्रदर्शन की चेतावनी दी है। परिषद ने इस मुद्दे पर नेपाल की सड़को पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।