जानिए एक ऐसी जगह जहां शादी से पहले घुमते है निर्वस्त्र, लड़की के मना करने पर रिश्तेदारों ने…

इस दौरान बंधक बनाए केवलचंद नामक शख्स के हाथों में  गया। घटना की सूचना किसी तरह भालता थाना पुलिस को मिली और उन्होंने मौके पर पहुंचकर तीनों बंधकों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

 

आरोपियों ने बंधक बनाए गए लोगों को झालावाड़ जिले के भालता थाना क्षेत्र में एक सूखे कुएं में निर्वस्त्र कर लटका दिया और जमकर पिटाई की। आरोपियों ने महिलाओं को इतनी निर्दयता से पीटा कि एक 3 माह की प्रेग्नेंट महिला का गर्भपात हो गया।

अपहरण कर लाई गई महिला मांगू बाई ने पुलिस को बताया कि मध्य प्रदेश के सेमली गांव के पास एक कथा का आयोजन था, जहां भालता थाना क्षेत्र के मूचकापूरा गांव की रहने वाली उसके काका की लड़की आई थी। इसी दौरान उसके ससुराल पक्ष के अमरपुरा के एक प्रेमी लड़के के साथ वह युवती भाग गई, जिस पर युवती के परिजनों ने संदेह के आधार पर महिला मांगू बाई और उसके मामा केवल चंद और मामी को मध्य प्रदेश स्थित उनके घरों से अगवा कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान के झालावाड़ जिले में किशोरी को प्रेमी से साथ भागना प्रेमी के परिवार वालों को भारी पड़ गया। किशोरी के परिवार वालों ने लड़के की रिश्तेदार दो महिलाओं और एक पुरूष का अपहरण कर सूखे कुंए में बंधक बनाकर रखा और हैवानियत की सभी हदें पार कर दी। लड़की के परिवार वालों ने लड़के की रिश्तेदार दो महिलाओं और एक पुरूष का मध्य प्रदेश क्षेत्र से अपहरण कर लिया।