देशव्यापी लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र से आई एक बड़ी खबर 12 लाख निर्माण श्रमिकों को सरकार देगी…

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में पंजीकृत 12 लाख निर्माण श्रमिकों को 2000 रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। राज्य के श्रम मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने शनिवार को इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। बता दें कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है, यहां संक्रमितों की संख्या 3000 के पार जा चुकी है।

देशव्यापी लॉकडाउन के 3 मई तक बढ़ाए जाने से देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे स्थानीय और प्रवासी मजदूरों के सामना आजीविका की समस्या आ गई है। नौकरी जाने की वजह से उनके पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारें मजदूरों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं।