कर्नाटका के एक किसान ने कुछ इस अंदाज़ में गया जस्टिन बीबर का गाना ‘बेबी’

साल 2009 में जस्टिन बीबर का गाना ‘बेबी’ ना सिर्फ लोगों द्वारा पसंद किया गया बल्कि इस गाने को सुपरहिट बना दिया था। इस गाने की मदद से बीबर दुनियाभर में लोकप्रिय भी बन गए। किसी भी पार्टी, फंक्शन, कॉलेज फेस्ट में ये गीत जरूर बजाया जाता था। मगर लगता है कि तकरीबन दस साल बीत जाने के बाद भी इस गाने को लेकर लोगों का प्यार कम नहीं हुआ है। आज भी इस गाने का क्रेज बरकरार है।जस्टिन ने जिस अंदाज में इस गीत को गाया था, उसे देखकर कई लोग प्रेरित भी हुए लेकिन वैसा परफॉरमेंस कोई नहीं दे पाया।

फिलहाल सोशल मीडिया पर बेबी सॉन्ग इन दिनों फिर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कर्नाटका का एक किसान ये गाना गा रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि खेत में काम कर रहा ये किसान अपने फोन में बेबी सॉन्ग बजाता है और इसके साथ वो दिल से इसे गाने लगता है।जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहे इस शख्स का नाम प्रदीप है जो कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में रहता है। प्रदीप ना सिर्फ गाना गुनगुनाता है बल्कि लोग उसके चेहरे पर दिखने वाले भाव और साथ ही एक्शन्स को भी पसंद करते हैं।