एक ऐसा देश जहाँ महिलाओं के पीरियड्स होने पर मिलती है उन्हें ये…

पीरियड्स (Peroids) के दिनों में महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऐसे में महिलाओं की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए एक देश में तीन दिन की छुट्टी दी जाती है। साउथ कोरिया में 2001 में कानून बनाया गया था कि पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को छुट्टी प्रदान की जाएं।

उसके बाद यहां रोजगार के अंदर औरतों की भागेदारी बढ़ती जा रही हैं। यहां के कानून के मुताबिक, कम्पनियों को पीरियड्स के दिनों में औरतों से कम काम लेना होगा। इसके साथ ही जरुरत पड़ने पर औरत को छुट्टी (Leave) भी देनी होगी। यहां महिलाओं ने इस कानून को बनाने हेतु बड़े स्तर पर आन्दोलन किया था। यहां पीरियड्स के दिनों में छुट्टी दी जाती है।

जापान : यहां साल 1947 से ही लड़कियों तथा औरतों को पीरियड्स के दिनों में छुट्टी मिलती हैं।

ताइवान : यहां लड़कियों को पीरियड्स के दिनों में अवकाश का प्रावधान है। इसके अलावा यहां की कंपनियों ने यह भी नियम बनाया है कि इन दिनों में महिलाएं घर से काम भी कर सकती हैं।