ब्रिटेन में सबसे बड़े परिवार में नन्हा अतिथि आने वाला है। 21 बच्चों की मां बन चुकी सुपरमॉम सू रैडफोर्ड (44) फिर से गर्भवती हैं। अब वह 22वें बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सू के पति नोएल (48) अपने 22वें बच्चे को लेकर बेहद उत्सुक हैं।
ब्रिटेन के अखबार ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रैडफोर्ड परिवार ब्रिटेन के मोरेकैम्बो में रहता है। सू बिट्रेन में सुपरमॉम के रूप में चर्चित हैं। उन्होंने यू-ट्यूब क्लिक शेयर कर इस गुड न्यूज़ की जानकारी दी। वीडियो में सू अपने अल्ट्रा साउंड रिपोर्ट के साथ नज़र आ रही हैं व अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बता रही हैं।
बताया कि वो 15 सप्ताह की प्रेग्नेंट हैं। उन्हें उम्मीद है कि इसबार वो बेबी बॉय को जन्म देने जा रही हैं। सू ने ये भी बताया कि अप्रैल में उनकी डिलिवरी होगी। आखिरी बार सू ने वर्ष 2018 में बेबी गर्ल को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि अगर इस बार उन्हें बेटा हुआ, तो उनके बच्चों में 11 लड़के व 11 लड़कियां होंगी।
‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रैडफोर्ड का इतने बड़े परिवार का गुजारा बेकरी बिजनेस से चलता है। पूरा परिवार 10 कमरों के घर में रहता है। सबसे बड़े बेटे क्रिस व सोफी परिवार से अलग रहने लगे हैं। बाकी सभी बच्चे अपने मां-बाप के साथ रहते हैं।