आवश्यक सामग्री
120 ग्राम चटपटी म्यूसली, 30 ग्राम प्याज़, बारीक़ कटा हुआ, 20 ग्राम शेव
1 टेबलस्पून टोमैटो केचअप, 1 टेबलस्पून पुदीना चटनी, 50 ग्राम मीठा दही
म्यूसली दही चाट बनाने की विधि
– म्यूसली दही चाट बनाने के लिए एक बाउल में म्यूसली, बारीक़ कटा प्याज़ और टमाटर लें।
-इसके बाद इसमें पुदीना चटनी और टोमैटो केचअप मिलाएं।
-सर्विंग बाउल में चाट को परोसकर ऊपर से मीठा दही, पुदीना चटनी और शेव डालें।
-धनिया पत्ती से सजाकर चाट को परोसें।