पार्टी मुख्यालय को सफेद और नीले रंग के गुब्बारों से सजाया गया है और कार्यालय के विभिन्न हिस्सों में केजरीवाल की तस्वीरें लगाई गई हैं।
![](https://vision4news.com/wp-content/uploads/2020/02/arvind-1.jpg)
दिल्ली विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को हुए थे। मतगणना 70 विधानसभा क्षेत्रों में 21 स्थलों पर बनाए गए मतदान केंद्रों पर चल रही है।
पार्टी ऑफिस में केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता से केक कटवाया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को केक खिलाया। इन तस्वीरों में केजरीवाल और उनकी पत्नी की खुशी साफ देखी जा सकती है।
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आज (11 फरवरी) का दिन काफी खास रहा। आज उनकी पत्नी सुनीता का जन्मदिन है साथ ही आज उनकी पार्टी ने दिल्ली पर फतह हासिल कर ली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के अब तक आए रुझानों से यह साफ है कि दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल ही सरकार बनाएंगे।