श्रीराम जन्मभूमि के लंबे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 40 दिन तक चली लंबी सुनवाई पूरी होने के बाद अब अयोध्या जमीन विवाद पर फैसले का इंतजार है। 17 नवंबर से पहले कभी भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही थी ।
ऐसे में क्या आपको पता है कोरिया के बहुत ढेर सारे लोगों के अंदर अयोध्या का खून दौड़ रहा है। इसकी एक सच्ची कहानी है। दरअसल अयोध्या का एक खास कनेक्शन दक्षिण कोरिया से है।
सैकड़ों साल पहले अयोध्या की एक राजकुमारी की शादी कोरियाई राजवंश में हुई थी। फिर वो वहां की महारानी बनीं। कहा जा सकता है कि इस वंश से जुड़े लाखों लोगों में भारतीय और अयोध्या का खून दौड़ रहा है।
अयोध्या की इस रानी का नाम सूरीरत्ना था। कोरिया में उन्हें हौ ह्वांग के नाम से जाना जाता है। राजकुमारी को श्रद्धांजलि देने एक खास वंश के सैकड़ों कोरियाई नागरिक अयोध्या आते हैं। मान्यता है कि 48सीई (कॉमन ईरा) वीं सदी में यानि 2000 साल पहले उनका विवाह कोरिया के गया रागों के ज्य के राजा किम सूरो से हुआ था।
बताया जाता है 16 साल की उम्र में सूरीरत्ना को सपना आया था कि समुद्र पार करने के बाद उन्हें पति मिलेगा। उन्होंने इस सपने के बारे में अपने माता-पिता को बताया। फिर अपने भाई के साथ पति की खोज में निकल गईं। कुछ मान्यताएं ये भी हैं कि ये सपना उनके पिता को आया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी और बेटे के समुद्र से बताई गई दिशा में जाने की व्यवस्था की।