8 जून की रात सुशांत सिंह ने इस वजह से रिया को भगाया घर से, कह दिया था…

सतीश मानशिंदे ने रिया चक्रवर्ती के सुशांत का घर छोड़ने वाली वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि रिया सुशांत की गर्लफ्रेंड थी। रिया सुशांत के साथ 8 जून तक थी।

 

सतीश के बयान के मुताबिक, यूरोप ट्रिप के बाद से सुशांत की हालत बिगड़ने लगी थी। सुशांत का 5 डॉक्टरों से इलाज कराया जा रहा था और डॉक्टरों को मालूम था कि सुशांत ड्रग्स (गांजा) का सेवन करते थे जिसे डॉक्टरों ने सेवन करने से साफ मना किया था।

8 जून को सुशांत और उनकी बहन के बीच ऑनलाइन बातचीत हुई जहां उनकी बहन ने बिना प्रिसक्रिप्शन के सुशांत को डिप्रेशन की दवा दी, जिस पर रिया ने आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर रिया-सुशांत में बहसबाजी हुई और सुशांत ने रिया को घर से जाने को कह दिया था।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में हर रोज नए खुलासें हो रहे हैं। अब उस 8 जून का भी खुलासा हो गया है जो शुरुआत से ही जांच के घेरे में है। 8 जून वही दिन है जब रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सुशांत सिंह का घर छोड़कर गई थीं।

इस पर रिया ने अलग अलग बयान दर्ज करवाया था। रिया ने कभी कहा था कि वह डिप्रेश थी, इसलिए कुछ दिन अपने घर रहना चाहती हैं। वहीं, अपने दूसरे बयान में कहा था कि बहन की वजह से सुशांत सिंह ने रिया को घर से जाने को कह दिया था क्योंकि रिया को उनकी बहन पसंद नहीं करती थी। वहीं अब रिया के वकील सतीश मानशिंदे (Satish Manshinde) ने 8 जून की अलग ही तस्वीर पेश की है।