अक्षरा और पवन सिंह के इस विडियो ने मचाया धमाल, बार – बार देख रहे लोग

इस गाने को अब तक 4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को इंटेरर 10 रंगीला के ऑफिशयल चैनल पर रिलीज़ किया गया है। पवन और अक्षरा जब भी साथ नजर आते है तो मानो धूम ही मच जाती है। लेकिन, बहुत समय से ये दोनों जोड़ी एक साथ नजर नही आए हैं।

ऐसे में अक्षरा-पवन सिंह का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने का नाम है ‘चुम्मा के जहर’। ये गाना फिल्म ‘तबादला’ का है। इस गाने में अक्षरा और पवन सिंह की कैमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया है। भोजपुरी दर्शकों को यह गाना खूब भा रहा है।

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का ही नतीजा है, जो आए दिन उनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते दिखाई देते हैं। पवन के साथ यूं तो कई भोजपुरी एक्ट्रेस नजर आयीं, लेकिन भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ उन्हें खूब पसंद किया गया।