48 घंटे बाद तालिबान ने किया इस देश पर हमला, भागते नजर आए लोग

इस ब्लॉस्ट के साथ ही ये तय हो गया कि अविश्वास, शक और आधे-अधूरे मन्सूबे के साथ किया गया अफगान शान्ति समझौता अब आगे नहीं बढ़ पाएगा और अफगानिस्तान का भविष्य एक बार फिर से अधर में अटक गया।

 

दरअसल, पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त सिटी स्थित एक फुटबॉल मैदान एक जानलेवा ब्लॉस्ट हुआ। इस धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बता दें कि 2 मार्च (सोमवार) को तालिबान ने युद्ध-विराम की इस संधि को आंशिक तौर पर तोड़ने का ऐलान किया था।

अफगानिस्तान देश में शान्ति बहाली को लेकर यूएस-तालिबान के बीच 29 फरवरी को हुए ऐतिहासिक समझौता दो दिन भी कायम नहीं रह सका।

48 घंटे में ही ये समझौता टूट गया और अफगानिस्तान में तालिबान की तरफ से एक बड़े हमले को अंजाम दिया गया।