नैंसी त्यागी के वो तीन लुक, जिनकी वजह से बढ़ती जा रही उनकी लोकप्रियता

इस साल 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन, उर्वशी रौतेला, कियारा आडवाणी समेत कई अभिनेत्रियों ने अपना जलवा बिखेरा। फ्रांस में चल रहे इस बड़े समारोह में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड जगत के अलावा कई इंफ्लूएंसर भी वहां पहुंचे हैं। इस दौरान भारत से एक ऐसी डिजाइनर भी कान के रेड कार्पेट पर पहुंचीं, जिसे देखकर लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पाए। ये कोई और नहीं बल्कि यूपी की बिटिया नैंसी त्यागी थीं। वो खुद से डिजाइन किए हुए आउटफिट पहनकर कान के रेड कार्पेट पर पहुंची। अपने फैशन सेंस से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

उन्होनें इस फिल्म फेस्टिवल में तीन अलग-अलग लुक कैरी किए। इन तीनों लुक्स ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। नैंसी के तीनों लुक्स एक-दूसरे से एकदम अलग थे। अपने इन खूबसूरत आउटिफट्स को न सिर्फ नैंसी ने डिजाइन किया बल्कि साथ ही में उन्होंने इसकी सिलाई भी खुद से ही की है। आइए आपको भी नैंसी के इन लुक्स के बारे मे बताते हैं।

पहला लुक

सबसे पहले बात करें नैंसी के पहले लुक की तो अपने पहले लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बार्बी स्टाइल का गाउन पहना था। ये गाउन 20 किलो का था, जिसको बनाने में 1000 मीटर कपड़ा लगा था। नैंसी ने ये गाउन खुद ही एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया था।

कैसा रहा लुक

इस लुक के साथ नैंसी ने अपने हाथों में ग्लव्स पहने थे। खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। गले में उन्होंने हल्का सा नेकपीस पहना था, जो देखने में बेहद प्यारा था। इस ऑफ शोल्डर गाउन के साथ नैंसी ने अपने मेकअप को बेहद ही लाइट रखा था। उनकी इन तस्वीरों पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया है।

दूसरा लुक

बात करें नैंसी के दूसरे लुक की तो अपने दूसरे लुक के आउटफिट को भी उन्होंने खुद ही डिजाइन किया था। इस लुक में उन्होंने हैवी एम्ब्राइडरी वाली नेट की साड़ी को चुना है। इसको ग्लैमरस लुक देने के लिए नैंसी ने इसके साथ खूबसूरत सा बैकलेस ब्लाउज पहना था। पेस्टल रंग की ये साड़ी देखने में कमाल की लग रही थी।

कैसा रहा लुक

अपनी इस खूबसूरत साड़ी के साथ पहनने के लिए नैंसी ने एक स्कार्फ को भी रेडी किया है। बात करें उनके मेकअप की तो अपने मेकअप को नैंसी ने बेहद सादा रखा है। इसके साथ कानों में लंबे राउंड इयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। इस लुक के साथ उन्होंने हाई हील्स भी पहनी थी।