ऐसा पहली बार नहीं है जब संजय कपूर इस हॉट कपल के साथ पार्टी करता देखा गया हो। इससे पहले भी संजय कई बार अर्जुन-मलाइका के साथ नजर आए है। संजय कपूर को मलाइका और अर्जुन का रिश्ता मंजूर है। लेकिन वहीं कपूर परिवार वालों को ये रिश्ता बिलकुल भी पसंद नहीं है। अर्जुन कपूर के पापा बोनी कपूर और सगी बहन अन्शुला कपूर को यह रिश्ता कतई पसंद नहीं है।

अर्जुन और मलाइका की कहानी इन दिनों बॉलीवुड में नंबर वन पर चल रही है। अर्जुन और मलाइका ने दुनिया की परवाह किए बग़ैर अपने प्यार को ज़ाहिर करने का फैसला कर लिया है। सलमान को भी अर्जुन और मलाइका का ये रिश्ता काफी खटकता है यही वजह है कि दोनों हर क़दम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं। पिछले दिनों दोनों को एक साथ रितेश सिधवानी के घर क्रिसमस पार्टी  में देखा था।

इस पार्टी में मलाइका अर्जुन संग उनकी कार में बैठकर पार्टी में आई थी। इस स्टार कपल को कई बार मुंबई में डिनर पर साथ जाते देखा गया इसके अलावा मुंबई एयरपोर्ट पर भी कई बार साथ-साथ दिखे। खबरों कि माने तो ये कपल 2019 में शादी के बंधन में बंधने वाले है।