19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ चुकी ‘दिव्या भारती’ ने मौत के पहले इस डील पर किया था साइन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती का 25 फरवरी को बर्थडे है। महज 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ चुकी दिव्या भारती की मौत कई साल तक गुत्थी बनी थी। 5 अप्रैल 1993 को दिव्या की अपने फ्लैट की खिड़की से गिरकर मृत्यु हो गई थी।   

दिव्या भारती पांच अप्रैल 1993 को चेन्नई से शूटिंग करके वापस लौटी थी। इसके बाद उन्हें दूसरी शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना होना था। हालांकि, दिव्या के पैर में चोट लगी थी। इसके अलावा वह नए फ्लैट की डील साइन कर रही थीं।

दिव्या ने इस दिन की शूटिंग को कैंसिल कर दी थी। दिव्या अपने फ्लैट पर डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति श्याम लुल्ला से मिली। ये दोनों रात दस बजे दिव्या भारती के फ्लैट में पहुंचे थे। तीनों ने लिविंग रूम में बैठकर ड्रिंक किया।

दिव्या की मेड अमृता किचन में थी। वहीं, नीता और श्याम लिविंग रूम में वीडियो देख रहे थे। दिव्या कुछ देर बाद खिड़की की तरफ चली गई। वह कुछ देर तक खिड़की के पास ही बैठी रही थी। हालांकि, मुड़ते ही उनका बैलेंस बिगड़ गया।

पांव फिसलने के बाद वह पांचवी मंजिल से नीचे कंक्रीट के फर्श में आ गिरी। दरअसल दिव्या की इस खिड़की में कोई भी ग्रिल नहीं थी। वहीं, उस दिन नीचे पार्किंग एरिया में कोई गाड़ी भी नहीं खड़ी थी।

खिड़की से  गिरने के बाद भी दिव्या की सांसें चल रही थी। उनका शरीर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। दिव्या को तुरंत मुंबई के कूपर हॉस्पिटल के इमरजेंसी वॉर्ड में रखा गया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।