अभी – अभी किसानो ने खोला ये बड़ा मोर्चा, अब क्या करेगी सरकार

किसान एकता मोर्चा के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर कुल मिलाकर 1.50 लाख से ज्यादा फ़ॉलोअर्स हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

 

वहीं जब किसान एकता मोर्चा का फेसबुक पेज बंद होने का मामला बढ़ने लगा तो बीती देर रात फेसबुक पेज को दोबारा चालू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फेसबुक के प्रवक्ता ने इसके लिए खेद जताते हुए कहा कि किसान एकता मोर्चा के पेज को दोबारा से चालू कर दिया गया है।

लेकिन इस बीच रविवार शाम संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि उनका फेसबुक पेज निष्क्रिय हो गया है। इंस्टाग्राम भी खुलने में दिक्कत आने की बात कही गई। जिसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा व आईटी सेल की बैठक हुई।

फेसबुक के इस कदम के बाद स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव ने नाराजगी जताते हुए एक वीडियो जारी कर कहा कि सरकार और मंत्रियों के बाद अब फेसबुक भी बौखला गया है।

दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा ने सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम , यूट्यूब और स्नैपचैट पर चार दिन पहले ही किसान एकता मोर्चा के नाम से अकॉउंट बनाया था।

इसका उद्देश्य किसान आंदोलन को लेकर इंटरनेट पर फैलाएं जा रहे अफवाहों पर अपना पक्ष रखने और आंदोलन को सोशल मीडिया पर आगे बढ़ाना था। हालांकि चार दिन में ही इन अकाउंट पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स मिले और आंकड़ा 12 लाख को पार कर गया।

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने फेसबुक पर किसान एकता मोर्चा नाम से फेसबुक पेज बनाया है, जिसपर किसान आंदोलन को सोशल मीडिया के जरिये बढ़ाया जा रहा है।

हालाँकि बीती शाम फेसबुक पेज अचानक बंद हो गया। जिसके बाद किसानों ने आवाज दबाने का आरोप लगाया। हालंकि आधी रात तक किसान एकता मोर्चा का फेसबुक अकाउंट दोबारा शुरू हुआ। वहीं फेसबुक ने लिखा, असुविधा के लिए खेद है।