हमारे जीवन व भविष्य के बारे में कई बातों को बताती है हमारे हाथ की रेखा

हमारे हाथ ही रेखा हमारे जीवन व भविष्य के बारे में कई बातों को बताती है। ऐसे में हम में से कई लोगो की जीवन में विदेश यात्रा करने का सपना होता होता है। ऐसे में कई लोगों को विदेश जाने का अवसर आसानी से मिल जाता है तो कई लोगो को इसके लिए लाख प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती। जिसके कारण इन लोगो का विदेश जाने का सपना पूरा नहीं हो पाता। हम हाथ की रेखा को देख कर इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि विदेश जानें में कामयाबी मिलेगी की नहीं। जिसके हाथ में विदेश यात्रा की रेखा होती है वह किसी भी हाल में विदेश पहुंच जाता है।

Related image

  • हाथ की रेखा में अगर मणिबंध से निकलकर कोई रेखा मंगल पर्वत की ओर जाती है तो व्यक्ति को जीवन में समुद्री विदेश यात्रा करने का अवसर मिलता है।
  • हाथ में पहले मणिबंध रेखा के ऊपर उठकर चंद्र पर्वत की ओर जाने वाली रेखाएं शुभ मानी जाती हैं। इस रेखा के कारण यात्रा में सफलता मिलती है व यात्रा लाभदायक सिद्ध होती है।
  • अगर हाथ में चंद्र पर्वत से निकलने वाली कोई रेखा आड़ी रेखाएं चंद्र पर्वत को पार कर भाग्य रेखा पर मिलती है तो ऐसे में व्यक्ति दूरस्थ देशों की यात्राएं करता हैं।
  • अगर हाथ में चंद्र पर्वत से निकल कर कोई रेखा भाग्य रेखा को काट रही है व इसके साथ ही जीवन रेखा में जाकर मिलती है तो ऐसा व्यक्ति पूरे विश्व की की यात्रा करता है।
  • अगर किसी के हाथ में जीवन रेखा घूमकर चंद्र पर्वत पर जा रही है तो व्यक्ति अपने जीवन काल में अनेक दूर देश की यात्राएं करता है इसके साथ ही ऐसे व्यक्ति की मृत्यु भी विदेश में ही होती है।