सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बुरी खबर

गूगल ने अपने सोशल नेटवर्क गूगल+ (गूगल प्लस) को बंद करने का फैसला किया है। गूगल ने ये फैसला एक बग के चलते करीब पांच लाख यूजर्स के डेटा में सेंध की आशंका के चलते लिया है। बताया जा रहा है कि यह बग सिस्‍टम में दो साल से मौजूद था और बाहरी डेवलपर्स के चलते आया।

Image result for नेटवर्क गूगल+

गूगल के प्रोजेक्ट स्ट्रोब द्वारा पाए गए विश्लेषण के अनुसार गूगल प्लस को बंद करने के पीछे का कारण यह है कि गूगल अपने प्रोडक्ट को सफलतापूर्वक बढ़ा नहीं पाया। इसमें यूजर्स के नाम व इमेल एड्रेस समेत कई निजी जानकारी लीक होने की खबर मिली थी। इस तरह के मामलों को देखते हुए गूगल ने Google+ को बंद करने का फैसला लिया गया है।

आपको बता दें कि गूगल प्लस को बनाने वाला विवेक पॉल गंडोत्रा नाम का एक भारतीय था। गंडोत्रा को सिलिकान वैली में विक गंडोत्रा के नाम से जाना जाता है। वह मुंबई में पैदा हुए। डॉन बोस्को स्कूल मुंबई में पढ़े। फिर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चेन्नई से बीटेक किया।