समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हुई नोकझोंक, सड़कों पर हो रहा…

गोरखपुर में किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई जब पुलिस ने विरोध कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकना चाहा तो गोरखपुर के खोराबार इलाके में सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्य सड़क पर ही बैठकर धरना देने लगे।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम नगीना सहानी और निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम सहित समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता गोरखपुर की सड़कों पर उतरकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम नगीना साहनी का कहना है कि किसान विरोधी बिल को वापस लिया जाए और किसानों की मांग को पूरा किया जाये। पुलिस प्रशासन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जबरन रोक कर आंदोलन को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

अखिलेश यादव से मिलने गए समाजवादी पार्टी के दो एमएलसी उदय वीर सिंह और राजपाल कश्यप पुलिस ने आवास पर जाने से रोक दिया था। दोनों नेताओं ने परिचय देकर अपना आई कार्ड भी दिखाया है उसके बावजूद भी उन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने नहीं दिया गया।

पुलिस प्रशासन उन्हें अखिलेश यादव के आवास में जाने नहीं दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों एमएलसी को हिरासत में ले लिया है। गोरखपुर में भी आज का दिन बेहद हंगामेदार रहा। आज समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर इस बिल के विरोध में जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

किसान बिल के विरोध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आवाहन पर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश के हर जिले के, हर विधानसभा में आज सपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर किसान बिल का विरोध कर रहे हैं।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आज इस बिल के विरोध में कन्नौज से पदयात्रा निकालने वाले थे लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने उन्हें उनके लखनऊ आवास में नजरबंद कर दिया है।

उसके बाद भी अखिलेश यादव लखनऊ में धरने पर बैठेने में सफल हो गये जिन्हें पुलिस प्रशासन ने धारा 144 के उल्लंघन में हिरासत में लिया है। अखिलेश यादव ने कन्नौज में किसान यात्रा निकालने का एलान किया था। कई कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। देश में किसान आंदोलन को लेकर यूपी में भी सियासत गर्म हो गई है।