शादी के एक महीने बाद दुल्हन ने किया ये काम , कैमरे में कैद हुआ पूरा विडियो

29 अप्रैल को मनीष के बहुभोज का कार्यक्रम उनके घर पर ही संपन्न हुआ। बीच में दुल्हन पहली विदाई के तहत मायके गई। चार दिन पहले ही दुल्हन अपनी ससुराल वापस लौटी थी।

बता दें कि 27 मई की रात में वह अपने दोस्त और एक अन्य युवक के साथ रात में 12 बजे के बाद चुपके से गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। इस बारे में दुल्हन के पति मनीष कुशवाहा ने बताया कि रात का वक़्त था सारे लोग सोए थे। लेकिन जब सुबह नींद खुली तो पत्नी गायब थी।

दरअसल, सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद दुल्हन के कारनामे की उन्हें भनक लगी। जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में राजघाट थाना पुलिस को लुटेरी दुल्हन के खिलाफ तहरीर दी है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी व उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार, मनीष कुशवाहा की शादी 27 अप्रैल 2021 को तिवारीपुर इलाके के जाफरा बाजार स्थित युवती से हुई थी।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिलचस्प वाक्या सामने है, जिसे सुनकर कोई भी दांतों तले उंगली दबा लेगा। यहां एक नव विवाहिता शादी के एक महीने बाद अपने बॉयफ्रेंड और एक अन्य युवक के साथ फरार हो गई।

इतना ही नहीं, दुल्हन घर में रखा कैश और 15 लाख रुपए कीमत के गहने भी अपने साथ ले गई। दुल्हन के फरार होने की जानकारी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुई, जिसके बाद हड़कंप मच गया।