शरीर की लंबाई बढ़ाने के लिए करे ऐसा, फिर देखे कमाल

ताड़ासन संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है, पहला ताड़ यानी पहाड़ और दूसरा आसन यानी शारीरिक मुद्रा। इसे करना काफी आसान है, आइए इसका सही तरीका जानते हैं।

सबसे पहले पैरों को थोड़ा-सा खोलकर खड़े हो जाइए। सुनिश्चित कर लें कि आपके शरीर का वजन दोनों पैरों पर बराबर हो। अब सांस को अंदर खींचे और दोनों हाथों को सिर के ऊपर सीधा ले जाएं।

अब दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में मिला लें और हथेलियों को आसमान की तरफ कर लें। इसके बाद शरीर को अपने पंजों से ऊपर की तरफ उठाते हुए हथेलियों को आसमान की तरफ खींचें। जितना हो सके उतना शरीर को आसमान की तरफ खींचने की कोशिश करें और इसी अवस्था में बने रहें।

ताड़ासन करने के लिए आपको योगा में पारंगत होना जरूरी नहीं है। इसका अभ्यास कोई भी कर सकता है। यह योग का एक बुनियादी आसन है, जिससे शरीर को कई फायदे प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही ताड़ासन यानी माउंटेन पोज (Mountain Pose) को करना भी काफी आसान है और इसे करने से शरीर को ज्यादा थकावट भी महसूस नहीं होती है।

यह आसन बच्चों या किशोरों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि ताड़ासन के नियमित अभ्यास से शारीरिक कद बढ़ाया जा सकता है। आइए, इसे करने का सही तरीका और अन्य फायदे जानते हैं।