लड़की के प्यार में पागल युवक बना लड़की, प्लास्टिक सर्जरी कराकर करा लिया लिंग परिवर्तन और फिर…

जमशेदपुर मेंआदित्यपुर बोलायडीह के एक युवक को बिरसानगर के दूसरे युवक से बेइंतहा प्यार हो गया। वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन दोनों का सेक्स एक होने से इसमें अड़चन थी। ऐसे में उसने दो महीने पहले प्लास्टिक सर्जरी कराकर लिंग परिवर्तन करा लिया।
अब वह लड़की बन चुका था, ऐसे में उसने प्रेमी से शादी कर दी। शादी के कुछ दिन बाद से उसका कथित पति उस पर कमाने के लिए दबाव बनाने लगा। गालीगलौज और मारपीट करने लगा। आहत होकर शुक्रवार को रात को उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

यह कहानी है आदित्यपुर के राजू कुमार उर्फ छोटी (22 वर्ष) की। वह प्लास्टिक सर्जरी के जरिए युवक से युवती बन गया था।बड़े अरमानों के साथ उसने बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी अमन सिंह (24 वर्ष) से शादी की। शुक्रवार की रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों के अनुसार, अमन सिंह उससे (राजू से) मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर राजू ने घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

भास्कर की रिपोर्ट के अनुसारबिरसानगर पुलिस ने बताया- शादी के बाद दोनों अपने परिवार से अलग बिरसानगर जोन नंबर-4 में रह रहे थे। शुक्रवार की रात दोनों साथ रात करीब 9 बजे घर लौटे थे। अमन सिंह पत्नी के लिए दवा लाने की बात कहकर निकला। वह 10 मिनट बाद लौटा तो दरवाजा बंद था। अमन के चिल्लाने पर आस-पड़ोस के लोग जुट गए।

लोगों ने जबरन दरवाजा खोला तो राजू फंदे से लटका था। पड़ाेसी उसे टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजू किन्नरों के संपर्क में भी रहता था। उसकी मौत की खबर पर शनिवार की सुबह काफी संख्या में किन्नर बिरसानगर थाना पहुंचे और आरोपी अमन सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया।

सूचना मिलने पर मृतक के घरवाले भी थाना पहुंचे। उन्होंने अमन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। मृतक के पिता दानेसर गोड़सोरा के बयान पर अमन सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया।