रूस में आई ये बड़ी आफत, लोगो के लिए हो सकता खतरनाक, शुरू हुई ये तैयारी…

इटली की राजधानी रोम और लेजिओ क्षेत्र में शुक्रवार से घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया। इन दोनों जगहों पर संक्रमण में उछाल आया है।

इस यूरोपीय देश में गत अप्रैल के बाद पहली बार गुरुवार को दो हजार से ज्यादा नए मामले मिले। इटली में अब तक कुल तीन लाख 17 हजार पीडि़त पाए गए और करीब 36 हजार की मौत हुई है।

संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रूसी सरकार के अधिकारियों ने बुजुर्गों को घर में ही रहने की सलाह दी है। यही नहीं स्कूलों की छुट्टियां भी एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी गई हैं। इधर, राजधानी मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कंपनियों को आदेश दिया है कि वे अपने 30 फीसद स्टॉफ से ‘वर्क फ्राम होम’ (घर से काम) कराएं। इससे संक्रमण पर अंकुश पाने में मदद मिल सकती है।

रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने शुक्रवार को बताया कि दूसरे दौर का लॉकडाउन लगाने के बारे में सरकार में फिलहाल कोई चर्चा नहीं चल रही है। जबकि स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, देश में शुक्रवार को 9,412 नए मामले पाए गए। मॉस्को फिर महामारी का केंद्र बनता जा रहा है। इस शहर में गत सोमवार से रोजाना दो हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस मिल रहे हैं।

रूस में कोरोना महामारी का कहर फिर बढ़ने लगा है। देश में लगातार नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रोजाना के नए मामलों की संख्या नौ हजार के पार पहुंच गई है।

हालांकि, सरकार कह रही है कि संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में दूसरी बार लॉकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं है। रूस में अब तक 11 लाख 94 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इनमें से 21 हजार से अधिक की जान गई है।