राम रहीम को CBI कोर्ट से राहत, मिली जमानत

पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को बड़ी राहत दी है। अाज सीबीआई जज जगदीप सिंह की कोर्ट में 400 साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में सुनवाई हुई, जिसके बाद सीबीअाई कोर्ट ने राम रहीम को जमानत दे दी।

Image result for राम रहीम को CBI कोर्ट से राहत, मिली जमानत

हालांकि गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहे है। पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत में जज जगदीप सिंह की अदालत में आज सुनवाई हुई थी जिसमे राम रहीम को जमानत मिली है।

गुरमीत राम रहीम के अस्पताल में 400 से अधिक साधुओं को नपुंसक बनाने का आरोप है। जबकि 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में गुरमीत राम रहीम पर आज कपिल राठी की सीबीआई विशेष कोर्ट में भी सुनवाई होगी।