ये है अक्षय कुमार की वो फिल्में आज तक नहीं हुई रिलीज

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार इस वक़्त सातवें आसमान में हैं। अभी कुछ समय पहले ही रिलीज हुई उनकी फिल्म 2 . 0 ने ताबड़तोड़ कमाई की हैं। उनकी ये फिल्म इंडियन सिनेमा ने 200 करोड़ का आकड़ा पार कर चुकी हैं। वहीँ इस फिल्म में दुनिया भर में 700 करोड़ का आकड़ा पार लिया हैं। लेकिन हमेशा बुलंदियों की अक्षय कुमार के बारें में हम आज आपको एक ऐसी बात बताएंगे जिसको सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे। बॉलीवुड की दुनिया पर राज करने वाले इस खिलाड़ी कुमार की एक या दो नही बल्कि पूरी 9 फ़िल्में रिलीज नहीं हुई हैं। आइये नजर डालते हैं इनकी तरफ।

परिणाम

इस लिस्ट में पहला नाम आता हैं अक्की की फिल्म परिणाम का। फिल्म को 1993 में रिलीज किया जाने वाला था। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार और दिव्या भारती को साइन भी कर लिया गया था। लेकिन फिल्म के शुरू होनें से पहले ही दिव्या भारती की आकस्मिक मौत हो गई और फिल्म नहीं बन पाई।

जिगरबाज़

इस लिस्ट में अब दूसरा नाम आता हैं अक्की की फिल्म जिगरबाज का। बता दें इस फिल्म को 1997 में रिलीज किया जाना था। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार- जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, अमरीश पुरी, ममता कुलकर्णी और बिंदू को कास्ट किया गया था। लेकिन ये फिल्म भी नहीं आ पायी थी।

पूरब की लैला पश्चिम का छैला

अक्षय कुमार की इस फिल्म को 1997 में रिलीज किया जाना था। जिसमें एम अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और नम्रता शिरोडकर नजर आने वाले थे। नम्रता की शादी के बाद ये फिल्म बंद हो गई और कभी रिलीज नहीं हुई।

मुलाकात

अक्की इस इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी थी। लेकिन इस फील को किसी कारण वश रिलीज नहीं किया गया था।

खिलाड़ी vs खिलाड़ी

आशय कुमार की ये फिल्म 2001 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग बीच में ही बंद हो गयी। दुबारा स्टार्ट नहीं हो पायी।

आसमान

को अक्षय कुमार की 2010 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ब्लू की सीक्वल समझा जा रहा था। इस फिल्म के लिए काफी सारी स्टार कास्ट को लिया गया था। लेकिन ये फिल्म भी दुबारा नहीं आयी।

चांद भाई

अक्षय कुमार की इस फिल्म को 2012 में रिलीज किया जाना था। बता दें इस फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन के साथ नजर आने वाले थे। लेकिन ये फिल्म भी रिलीज नही हो पायी।

राहगीर

इस फिल्म को देव आनंद की फिल्म ‘गाइड’ रीमेक बनाया गया था। जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन लीड रोल में थे। लेकिन ये फिल्म भी डिब्बाबंद हो गई।