अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के बाद, PM मोदी पर बन रही है ये फिल्म

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के जीवन पर बनी आधारित है। इस फिल्म के बाद कई लोग ये सोच रहे हैं कि क्या मनमोहन सिंह के बाद ऐसी ही फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर भी बनेगी। तो उन लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म भी दर्शकों को जल्दी ही बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के बाद अब सभी दर्शक पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म को भी बड़े पर्दे पर देखेंगे।

आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म का नाम’पीएम नरेंद्र मोदी’ ही होगा। इस फिल्म में पीएम मोदी का रोल एक्टर विवेक ओबरॉय निभाएंगे। जानकारी दे दें कि इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद तरण आदर्श ने एक ट्वीट के जरिए दी है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक 7 जनवरी को लांच होगा। इसके अलावा बता दें कि विवेक ओबरॉय ने ऐश्वर्या राय के कारण सालों पहले सुपरस्टार सलमान खान के साथ पंगा लिया था। जिसका परिणाम विवेक को आज भी भुगतना पड़ रहा है।

खैर, अब विवेक जल्द ही अब पीएम मोदी पर बन रही फिल्म में नजर आएंगे। जानकारी दे दें विवेक ओबरॉय एक बेहद ही मंझे हुए एक्टर हैं इस बात में कोई भी दोराय नहीं है। काफी मशक्कत करने के बाद जितनी भी फिल्में उन्हें मिली सभी में उनके किरदार और एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ऋतिक रोशन के साथ वह साल 2013 में आई फिल्म ‘कृष 3’ में विलेन के किरदार में दिखाई दिए थे। विवेक ने इस किरदार में भी दर्शकों के पसीने छुड़ा दिए थे। जिसके बाद अब वो जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उनके फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा।