यूपी समेत इन राज्यों में हो सकता है ये, जारी हुआ अलर्ट

 

कई इलाकों में शीतलहर कहर बरपा रहा है। अब इस बीच मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि इस महीने के अंत तक केंद्र शासित प्रदेश में भारी बर्फबारी होने की संभावना नहीं है, तो वहीं कश्मीर के कुछ स्थानों पर सोमवार को हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और राजस्‍थान में ठंड से सोमवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। तो वहीं चेन्नई समेत दक्षिण भारत के कई शहरों में बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्दी की वजह से घाटी के कई क्षेत्रों में पानी की लाइनें और जलाशयों में पानी जम गया है।

आईएमडी ने कहा है कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से बर्फीली हवाएं चल रही हैं जिसके कारण शहर में ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच से छह दिन तक दिल्‍ली में न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तो वहीं कई इलाकों में पारा शून्‍य से नीचे चला गया है

कश्मीर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में रविवार को थोड़ा सुधार देखा गया, हालांकि रात में पारा शून्य से नीचे ही रह रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि आसमान में बादल छाए रहने की वजह से पूरी कश्मीर घाटी के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।

उत्तर भारत में रविवार को ठंड ने कहर बरपाया। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अधिकतर इलाकों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया। दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह रही और तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।