मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रियंका गांधी करेंगी ये, सुबह 11 बजे…

वो यहां संगम पर आकर गंगा में स्नान करेंगी। प्रियंका गांधी का विमान से 11 बजे प्रयागराज पहुंचने का कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी यहां शंकराचार्य से भी मुलाकात करेंगी।

उत्तर प्रदेश में मौनी अमावस्या के अवसर पर भारी संख्या में लोग स्नान करने गंगा तट पर पहुंच रहे हैं। अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगातार सक्रियता दिखा रही हैं। प्रियंका गांधी मौनी अमावस्या पर प्रयागराज आ रही हैं।