मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने किया ये काम, जानकर लोग हुए हैरान

‘मुझे नहीं लगता कि उनके स्थान को भरना आसान होगा। वो मुंबई इंडियंस के लिए मैच विजेता रहे हैं। मैं कई बार कह चुका हूं, जब भी हम खुद को मुश्किल में पाते तो मलिंगा हमेशा हमें इससे बाहर निकालते।

 

पिछले प्रदर्शन को देखते हुए टीम को उनकी काफी कमी खलेगी और उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। उनके अनुभव की कमी खलेगी, उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए जो किया है, वो अविश्वसनीय है, ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि वो इस साल टीम का हिस्सा नहीं हैं।’

लेकिन इस टीम को कुछ दिन पहले तब बड़ा झटका लगा जब लसिथ मलिंगा ने अपना नाम वापस ले लिया। लसिथ मलिंगा के बाहर होने से टीम को काफी फर्क पड़ेगा। ये बात हम नहीं बल्कि खुद कप्तान रोहित शर्मा को भी महसूस हो रही है।

आईपीएल 13 के शुरू होने के ठीक 2 दिन पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बातों का जवाब दिया। जिसमें उन्होंने मलिंगा के ना खेलने को लेकर कहा कि

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर से प्रबल दावेदार के रूप में उतर रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम वैसे तो इस सीजन के लिए कमर कस चुकी हैं।

क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन शुरू होने में अब तो बहुत ही कम वक्त रह गया है। आईपीएल के इस सीजन का आगाज 19 सितंबर यानि कल शाम को होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। दोनों ही टीमें अपने पहले मैच को लेकर तैयार हैं।