माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे ने कंपलीट की ग्रेजुएशन, फोटो शेयर कर दी जानकारी

माधुरी दीक्षित ने वीडियो को शेयर कर लिखा है, ”राम और मेरे लिए ये एक गर्व करने वाला पल है। अरिन फ्लाइंग कलर्स के साथ हाई स्कूल से ग्रेजुएट हो गया है। अरिन को और उनकी ग्रेजुएटिंग क्लास 2021 को बधाई।

हम आप लोगों की महेनत की सराहना करते हैं। आप सभी के लिए यह साल कितना कठिन रहा है और हम आपकी मजबूती, कड़ी मेहनत, लगन और एकाग्रता को दिल से सलाम करते हैं।

इसलिए आप अपने जुनून को फॉलो कीजिए और समझें कि एक दिन आपके पास बदलाव लाने की शक्ति होगी, इसका अच्छी तरह से उपयोग करें। आप जो कुछ भी करते हैं उसमें सफलता की कामना करते हैं। आपको हमेशा प्यार।”

बॉलीवुड की धकधक गर्ल और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को खुद से जुड़ी अपडेट अक्सर देती रहती हैं। माधुरी दीक्षित ने इस बार इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अरिन के ग्रेजुएट होने की बात बताई है।

माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे अरिन ने हाई स्कूल अच्छे नंबरों पास कर लिया है और ग्रेजुएट हो गए हैं। इस खास मौके पर माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पति और श्रीराम नेने और दोनों बेटे साथ दिखाई दे रही हैं। माधुरी ने वीडियो को साझा कर अपने दिल की खुशी जाहिर की है।