बोलीविया के अल चोरो में भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर कई कारें धंस गईं। जिससे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रेस्क्यू के बाद उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी भी कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते संभावना है कि अभी मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
अधिकारियों ने आगे यह भी बताया कि पिछले तीन दिन से जारी भारी बारिश के कारण इसी जगह पर फिर से ताजा भूस्खलन आए, हालांकि इनके कारण किसी के हताहत होने की फिल्हाल कोई जानकारी नहीं है। लोक निर्माण काम प्रमुख ऑस्कर कोका ने बताया कि भूस्खलन के कारण 200 मीटर नीचे धंसी दो कारों से मृत शरीर बरामद किए गए हैं। पुलिस जनरल रोमुलो डेलगाडो ने बताया कि मृतकों में छह वयस्क व पांच नाबालिग हैं।